
रेवाड़ी-कोसली (होशियार सिंह, अखंड भारत न्यूज)। भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबू वीरकुमार यादव का आईसीएस (ICS) कोचिंग सेंटर, कोसली पहुंचने पर संचालक पंकज जाखड़ एवं स्टाफ सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इसके उपरांत सभी ने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा आईसीएस कोचिंग सेंटर, सोनीपत से आयोजित ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों के साथ देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के विचारों एवं मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बलजीत यादव, एडवोकेट रमेश शर्मा, आईसीएस कोचिंग सेंटर के संचालक पंकज जाखड़, समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

