मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरपांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरअभिकारी विभाग और अवैध शराब कारोबारियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटमविकसित विश्व गुरु भारत बनाने के लिए शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाएं:- के के डोंगरेकरमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम**बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरपांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरअभिकारी विभाग और अवैध शराब कारोबारियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटमविकसित विश्व गुरु भारत बनाने के लिए शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाएं:- के के डोंगरेकरमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :उमस भरी गर्मी से बढ़े बीमार, उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों में 70 फीसदी इजाफा

हमीरपुर :उमस भरी गर्मी से बढ़े बीमार, उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों में 70 फीसदी इजाफा
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी और बदलते मौसम के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में उल्टी-दस्त, चक्कर आना और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग इन मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

सोमवार सुबह से ही सरकारी अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा वितरण कक्ष तक लोगों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, तेज बुखार, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने लोगों को उमस भरे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीने, ताजा एवं हल्का भोजन करने, बासी और खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से लक्षण दिखाई देने पर स्वयं इलाज करने के बजाय तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है।