मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*गहरवार के मंदिर से भगवान निकले नगर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*बरेली के ग्राम मुंडिया अहमदनगर दिशा इंटर कालेज का सांसद ने किया निरीक्षणशैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक*खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर युवाओं ने किया श्रमदानविश्व कीर्तिमान का प्रयास: 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*गहरवार के मंदिर से भगवान निकले नगर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*बरेली के ग्राम मुंडिया अहमदनगर दिशा इंटर कालेज का सांसद ने किया निरीक्षणशैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक*खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर युवाओं ने किया श्रमदानविश्व कीर्तिमान का प्रयास: 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
Chandauliउत्तर प्रदेशक्राइम

चकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो*

चकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो* *चकरघट्टा / नौगढ़ (चंदौली)।*…

चकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो*
WhatsApp Facebook

चकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो*

*चकरघट्टा / नौगढ़ (चंदौली)।* चकरघट्टा पावर हाउस की मनमानी से क्षेत्र की जनता त्रस्त हो गई है। आरोप है कि जेई के सहयोग से पावर हाउस पर तैनात विष्णु गुप्ता की देखरेख में रोस्टिंग और ब्रेकडाउन के नाम पर घंटों लाइन काट दी जा रही है। पिछले 24 घंटे से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में बिजली गुल है, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है।

*24 घंटे से 6 गांवों में बत्ती गुल, पानी के लिए हाहाकार -*
ग्रामीणों के अनुसार सोनवार, तिवारीपुर, देवदत्तपुर, हृदहवा, गढ़वा, लक्ष्मणपुर, बरवाडीह सहित पूरे इलाके में पिछले 24 घंटे से लाइट नहीं आ रही है। भीषण गर्मी और उमस में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मोटर न चलने से घरों में पानी खत्म हो गया है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं।

*फोन नहीं उठाते लाइनमैन, पावर हाउस पर मिलती है धमकी मिडिया प्रभारी सुरेश कुमार को
ग्रामीणों का आरोप है कि लाइट न आने पर जब लाइनमैन को फोन किया जाता है तो कोई फोन उठाने को तैयार नहीं है। पावर हाउस पर फोन करने पर ड्यूटी पर मौजूद विष्णु गुप्ता कहते हैं कि "आप यहीं से बात करो, यही सब कहेंगे तो लाइट लगेगी, नहीं तो नहीं लगेगी।"

कोई शिकायत करता है तो कर्मचारी खुलेआम कहते हैं कि "जो करना है कर लो, लाइन इसी प्रकार से चलेगी।"

*JE मौन, जनता में आक्रोश -*
ग्रामीणों का कहना है कि यह सब जेई की मिलीभगत से हो रहा है। रोस्टिंग के नाम पर दिन में कई-कई बार लाइन काट दी जाती है। कभी ब्रेकडाउन का बहाना बना दिया जाता है। सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।

क्षेत्र की जनता ने जिलाधिकारी चंदौली और अधीक्षण अभियंता विद्युत से मांग की है कि चकरघट्टा पावर हाउस की व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को इस अंधेरे और पानी की समस्या से निजात मिल सके।