मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरपांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरअभिकारी विभाग और अवैध शराब कारोबारियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटमविकसित विश्व गुरु भारत बनाने के लिए शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाएं:- के के डोंगरेकरमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम**बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरपांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरअभिकारी विभाग और अवैध शराब कारोबारियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटमविकसित विश्व गुरु भारत बनाने के लिए शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाएं:- के के डोंगरेकरमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरस्वती शिशु मंदिर में मासान्त बैठक संपन्न, जुलाई-अगस्त की कार्ययोजना तय

सरस्वती शिशु मंदिर में मासान्त बैठक संपन्न, जुलाई-अगस्त की कार्ययोजना तय
WhatsApp Facebook

डिंडोरी, 31 जुलाई 2026, शुक्रवार । सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में आज मासान्त बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का शुभारंभ संस्था प्रमुख देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रार्थना एवं गीत का सामूहिक अभ्यास नारायण प्रसाद नंदा द्वारा कराया गया। श्रीमती मृणालिनी पाठक ने पंचपदी मॉड्यूल आधारित कार्यशाला ली और आचार्यों को दैनंदिनी लेखन की जानकारी दी। संस्था प्रमुख देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि कक्षा में भैया-बहिनों में स्वाध्याय के प्रति रुचि जगाएं। अनुशासन, रटने के बजाय समझाकर पढ़ाने, NCERT आधारित गतिविधि आधारित शिक्षण एवं भैया-बहिनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय ने मासिक कार्य योजना की जानकारी देते हुए बताया कि:

1. 01 अगस्त से 07 अगस्त तक वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से होगा।

2. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास समय पर किया जाए।

3. कृष्ण जन्माष्टमी पर प्राथमिक विभाग के भैया-बहिनों द्वारा बालकृष्ण की वेशभूषा में झांकी निकाली जाएगी।

4. रक्षाबंधन पर विद्यालय स्तर पर राखी निर्माण कार्यशाला लगेगी।

5. 21 से 27 अगस्त संस्कृत सप्ताह में प्रार्थना सभा में सुभाषित, श्लोक, हिंदी-अंग्रेजी सुविचार एवं ब्रेकिंग न्यूज वाचन होगा।

6. अगस्त में त्रैमासिक परीक्षा प्रारंभ होगी। इसके पूर्व पाठ्यक्रम पूर्ण कर पुनरावृति कराई जाए।

7. प्रत्येक शनिवार को मध्य अवकाश के बाद बाल सभा का आयोजन किया जाएगा।

बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ। बैठक में समस्त आचार्य उपस्थित रहे।