मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरमंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टर
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :जिला कारागार का निरीक्षण, विद्यार्थियों ने किया भ्रमण

हमीरपुर :जिला कारागार का निरीक्षण, विद्यार्थियों ने किया भ्रमण
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती वंदना अग्रवाल ने बुधवार को जिला कारागार हमीरपुर का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधिक सहायता डेस्क एवं विधिक सहायता क्लिनिक का भी अवलोकन किया तथा बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। सचिव ने अधिकारियों को पात्र बंदियों को समयबद्ध और प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल विधि विद्यार्थियों ने भी जिला कारागार का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को कारागार प्रशासन, बंदियों के अधिकारों, विधिक सहायता तंत्र और न्याय व्यवस्था की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।सचिव वंदना अग्रवाल ने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और विधिक सहायता तंत्र इसे सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान डिप्टी एलएडीसी हरनाम सिंह, जेलर प्रभाकांत पाण्डेय, डिप्टी जेलर पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।