

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। सोमवार को कस्बे के दो प्रसिद्ध आस्तानोँ में सालाना उर्स अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया गया जिसमें कुरान ख्वानी, लंगर और चादरपोशी की गई वहीं पंछी पीरबाबा में हिन्दू समुदाय द्वारा भारी लंगर कर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की गई। सोमवार को कस्बे के कपसा रोड स्थित हजरत इनायत शहीद बाबा का सालाना उर्स बडी धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया जबकि पूर्वी तरौस स्थित हजरत पंछी पीरबाबा का सालाना उर्स भी बडी शान ओ शौकत के साथ मनाया गया। दोनों उर्सों में सुबह कुरान ख्वानी, लंगर और चादरपोशी की गई। वहीं पंछीपीर बाबा के उर्स में हिन्दू समुदाय के लोगों ने उर्स में बढ चढकर हिस्सा लिया और बीते कई वर्षों से उनके द्वारा उर्स में बढचढ कर हिस्सा लेकर मौजूदा दूषित राजनीति और बंटवारे की राजनीति के मुंह पर तमाचा है। बताते चलें कि मोहल्ला चमरौडा निवासी महिलाओं, पुरुषों, लडकियों और बच्चों ने उर्स में बढचढ कर हिस्सा लिया और लडकियों ने अपनी भुजाओं में हरी पटटी बांधकर लोगों को लंगर खिलाया जो पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।