A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

 *शादी के बाद महिला पति को छोड़ ननद से कर बैठीं प्यार, मामले की जांच में जुटी पुलिस–*

शादी के बाद से महिला की अपने पति से तकरार चल रही है। वह पास ही रहने वाली रिश्ते की एक ननद संग

*थाना फतेहपुर सीकरी*

 

*शादी के बाद महिला पति को छोड़ ननद से कर बैठीं प्यार, मामले की जांच में जुटी पुलिस–*

शादी के बाद से महिला की अपने पति से तकरार चल रही है। वह पास ही रहने वाली रिश्ते की एक ननद संग रहना चाहती है। खुलकर कहती है, पति नहीं ननद के साथ ही रहूंगी। ये कहना है पीड़ित पति का। जब ये अजब-गजब मामला थाना फतेहपुर सीकरी में पहुंचा तो, पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस पीड़ित युवक की तहरीर पर जांच में जुटी है।

 

Related Articles

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने थाने पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि, शादी के बाद से ही पत्नी उससे रूठी हुई रहती है। कई बार पूछने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। हद तो तब हो गई, जब वह रात के समय पास ही रहने वाले रिश्ते की एक ननद के घर पहुंच गई। युवक का आरोप है कि, ननद-भाभी के बीच सब कुछ गलत है। उन्होंने अंतरंग फोटो व वीडियो भी बनाए हैं। इसकी जानकारी पर युवक ने अपने ससुरालियों को सूचना दी तो, अगले दिन भाई आया और पत्नी को ले गया।

 

दोनों का कहना है कि वह साथ ही रहना चाहती हैं

 

इसके अलावा बताया कि, इसकी जानकारी पर ननद शाम को उसकी पत्नी के मायके पहुंच गई। दोनों का कहना है कि, वह साथ ही रहना चाहती हैं। वहीं पीड़ित अपनी मां के साथ थाने पहुंचा, और पुलिस को यह जानकारी दी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि, मामले की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी।

Show More
Back to top button