

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । इंगोहटा गांव स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हिम्मत बाबा पर आयोजित नौ कुंडीय महायज्ञ गुरुवार को विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। हिम्मत बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भागवत कथा, रंगमंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, रामलीला एवं विशाल दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समापन अवसर पर आयोजित महाप्रसाद में आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। महायज्ञ को सफल बनाने में हिम्मत बाबा सेवा समिति एवं ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।