

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । नेशनल हाईवे पर अपराह्न करीब 3:00 बजे महोबा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में एक किशोर और उसका पिता घायल हो गया। डायल 112 की टीम ने घायलों को अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। किशोर के पैर में फैक्चर की संभावना होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।सोमवार को अपराह्न 3:00 बजे महोबा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर चंदपुरवा गेट के समीप पेट्रोल पंप के बाहर हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से टकरा गया। इस घटना में डंपर में महोबा जनपद के कहरा गांव निवासी कमलेश (45) तथा उसका पुत्र विवेक कुमार (12) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम ने घायल पिता पुत्र को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ.बिदेश कुमार ने उपचार के बाद किशोर के पैर में फैक्चर होने की आशंका पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। कमलेश को मामूली चोटे लगी है। कमलेश पुत्र के साथ कानपुर जनपद के सजेती थानाक्षेत्र के अलियापुर गांव जा रहा था। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।