

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए तहरीक ए इंसानियत हिन्द सोसाइटी द्वारा मानव सेवा की मिसाल पेश की गई। मालिकुआँ चौराहा के पास संस्था के कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया।करीब 44 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज धूप के बीच राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों व अन्य लोगों को शरबत वितरित किया गया। इस दौरान लोगों ने राहत महसूस करते हुए संस्था के इस कार्य की सराहना की।सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने लोगों से भीषण गर्मी में सावधानी बरतने, अधिक पानी पीने और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने की अपील की।