मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :छात्रों के समर्थन में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर :छात्रों के समर्थन में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। बस स्टैंड रोड पर एकत्र होकर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की और बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति (एडवोकेट) द्वारा बताया गया कि 20 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक मामलों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राएं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया गया कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

अधिवक्ताओं द्वारा मांग की गई कि घायल छात्रों का उपचार सरकार अपने खर्च पर कराए तथा घटना के लिए जिम्मेदार दिल्ली पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है और इस प्रकार की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।