A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर:कोतवाली प्रभारी ने पुलिस बल के साथ राहगीरों को पिलाया

मौदहा हमीरपुर। इस समय क्षेत्र भीषण गर्मी से झुलस रहा है और पारा लगातार 45°cके आसपास बना हुआ है जिसके चलते कोतवाली प्रभारी ने पुलिस बल और यातायात पुलिस के साथ राहगीरों को शर्बत पिलाया। बीते एक सप्ताह से क्षेत्र भीषण गर्मी और लू के थपेडों से झुलस रहा है।जिससे चलते दिन में सडकों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा रहता है। भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान ने लोगों के मोबाईल फोन पर लगातार अलर्ट का मैसेज भेजकर लोगों को दिन में घरों में रहने की सलाह दी है। लेकिन फिर भी मजबूरीवश लोगों को घरों से निकलना पड रहा है। ऐसे भयावह स्थिति को देखते हुए कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल और यातायात पुलिस के सहयोग से राहगीरों को शर्बत पिलाया कोतवाली प्रभारी की इस पहल की चहुंओर सराहना हो रही है।

Show More
Back to top button