
ओंकार प्रवेशिका विद्यालय केशरबाग का निरीक्षण

पठन-पाठन, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
जहानाबाद। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने मॉडल स्कूल ओंकार प्रवेशिका विद्यालय केशरबाग का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों की उपस्थिति कम पाये जाने पर उन्होंने विशेष अभियान चलाकर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होने पठन-पाठन, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।