A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक सम्पन्न, बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने की विभागीय कार्यों की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश जल गंगा संवर्धन एवं जनभागीदारी अभियान की विस्तृत समीक्षा, मॉनिटरिंग तेज करने के निर्देश

अवैध उत्खनन एवं खनिज परिवहन पर सख्त रुख, नाकाबंदी के निर्देश जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा ,जाति प्रमाण पत्र, पेंशन प्रकरण एवं विकास कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में निराकरण पर जोर

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक सम्पन्न, बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने की विभागीय कार्यों की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश जल गंगा संवर्धन एवं जनभागीदारी अभियान की विस्तृत समीक्षा, मॉनिटरिंग तेज करने के निर्देश

अवैध उत्खनन एवं खनिज परिवहन पर सख्त रुख, नाकाबंदी के निर्देश जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा ,जाति प्रमाण पत्र, पेंशन प्रकरण एवं विकास कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में निराकरण पर जोर

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विकासखंड सौसर से प्रभारी एसडीएम सौसर श्री प्रियंक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

बैठक में जल गंगा संवर्धन एवं जल संचय जनभागीदारी अभियान की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने विभागवार आंकड़ों का परीक्षण करते हुए अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग के लिए पृथक समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। साथ ही सभी विभागों को जल संचय एवं जनभागीदारी पोर्टल पर अद्यतन जानकारी समय-सीमा में दर्ज करने तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कर आंकड़ों में निरंतर वृद्धि करने के निर्देश दिए। खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लोधीखेड़ा-खमारपानी मार्ग स्थित कन्हान नदी में जलमग्न पुल के नीचे हो रहे अवैध उत्खनन पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खनिज अधिकारी श्री महेश नगपुरे को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही रामाकोना क्षेत्र से अवैध परिवहन रोकने हेतु रामाकोना में नाका स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

बैठक में पीएम श्रम योगी मानधन योजना सहित अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों तक लाभ समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम कारवार की आवेदिका के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति प्रकरण में महिला एवं बाल विकास विभाग को नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

साथ ही बड़चिचोली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री श्री सुभाष गाडगे को नियमित एवं पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम मारुड स्थित अस्पताल में बिजली एवं पानी की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाने पर संतोष व्यक्त किया गया। वहीं नीलकंठ शमशान घाट रोड की अव्यवस्थित स्थिति एवं विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया।

प्रभारी एसडीएम सौसर श्री मिश्रा से कोरकू मावसी जाति के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। रघुनाथ खरोले के पेंशन प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकृत करने को कहा गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी सुश्री मोनिका बिसेन को ‘बाल आशीर्वाद योजना’ के अंतर्गत किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। राजना रोड के टेंडर प्रकरण पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी श्री शुभांशु चौरसिया से जानकारी ली गई तथा युवा संगम मेला की तैयारियों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संचय एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यों में और अधिक प्रभावशीलता लाई जाए तथा सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!