A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :NH-34 किनारे अतिक्रमण पर चला नगर पंचायत का बुलडोजर, अवैध दुकान ध्वस्त

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बा सुमेरपुर में नेशनल हाईवे-34 के किनारे किए गए अतिक्रमण पर शनिवार को नगर पंचायत का बुलडोजर गरजा। नगर पंचायत की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध रूप से बनाई गई लोहे की दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।बताया गया कि संबंधित दुकानदारों को पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी। निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाने पर नगर पंचायत ने अभियान चलाकर कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत सुमेरपुर के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और थाना सुमेरपुर पुलिस मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि हाईवे के किनारे अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More
Back to top button