

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के मैथिलीशरण मार्ग में डिप्टी सीएमओ एवं एसडीएम सदर ने छापा मारकर वर्षों से संचालित आलोक पैथोलॉजी को सीज कर दिया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालको में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने संस्थानों में ताला डालकर भूमिगत हो गए।
डिप्टी सीएमओ चतुर्भुज राजपूत ने एसडीएम सदर अभिषेक कुमार के साथ दोपहर में मैथिली शरण मार्ग में संचालित आलोक पैथोलॉजी में छापा मारा। मौके पर पैथोलॉजी में कोई नहीं मिला और किसी तरह के कागजात नहीं मिले। इस पर पैथोलॉजी को सीज करके दो दिवस में कागजात मांगे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाही से कस्बे में संचालित निजी अस्पतालों में हडकंप मच गया। कार्यवाही के भय से तमाम लोग संस्थानों में ताला डालकर भूमिगत हो गए। टीम के वापस जाने के बाद ही शाम के समय अन्य पैथोलॉजी एवं क्लिनिकों के ताले खुल सके