A2Z सभी खबर सभी जिले की

शराब दुकानों में रेट लिस्ट और बारकोड अनिवार्य, पारदर्शिता बढ़ेगी

डिंडौरी। आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले डिंडौरी की समस्त देशी-विदेशी कम्पोजिट शराब दुकानों में रेट लिस्ट एवं बारकोड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस व्यवस्था के लागू होने से आम नागरिक अब शराब दुकानों में उपलब्ध उत्पादों की मात्रा, गुणवत्ता कीमत एवं उपलब्धता की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। बारकोड प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ता उत्पाद की वास्तविक जानकारी भी जांच सकेंगे।
प्रशासन का मानना है कि इस पहल से शराब विक्रय प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ताओं को सही एवं स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। साथ ही दुकानदारों द्वारा मनमानी अधिक कीमत वसूलने या गलत जानकारी देने जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी।
आबकारी विभाग ने सभी संबंधित दुकानदारों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है तथा उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी है।

Show More
Back to top button