A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगरीय चार्ज पांढुर्णा में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का सफल आयोजन, अधिकारियों को किया गया सशक्त

कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 प्रशिक्षण को मिली गति

नगरीय चार्ज पांढुर्णा में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का सफल आयोजन, अधिकारियों को किया गया सशक्त

कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 प्रशिक्षण को मिली गति

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत नगरीय चार्ज पांढुर्णा में द्वितीय बैच का Day-2 प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। नगरपालिका सभाकक्ष पांढुर्णा में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में प्रर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न किया जा सके।

Related Articles

प्रशिक्षण कार्यक्रम में फिल्ड ट्रेनर श्रीमती सुनीता पवार एवं श्री उल्लास कावले द्वारा Day-2 का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रारंभ में प्रर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को जनगणना किट वितरित की गई, जिससे वे फील्ड कार्य के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो सकें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं सटीक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!