A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :निवर्तमान जिलाधिकारी को भावभीनी विदाई एवं नवागत जिलाधिकारी का स्वागत, कार्यभार ग्रहण सम्पन्न

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर: जनपद हमीरपुर में आज एक गरिमामयी समारोह के अंतर्गत निवर्तमान जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना को भावभीनी विदाई दी गई तथा नवागत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Related Articles

कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यकाल में जनपद में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, विकासात्मक पहलों एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना की गई। उपस्थित अधिकारियों ने उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके उपरांत नवागत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करते हुए अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर जनपद की प्राथमिकताओं एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा की। नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ क्रियान्वित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीतम सिंह, अपर जिलाधिकारीगण, उप जिलाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!