A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियानः संगोष्ठी, वृक्ष पूजन और जल संरक्षण का संदेश सौंसर विकासखंड में सेक्टर बैठक के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर

जल गंगा संवर्धन अभियानः संगोष्ठी, वृक्ष पूजन और जल संरक्षण का संदेश सौंसर विकासखंड में सेक्टर बैठक के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सौंसर विकासखंड में संगोष्ठी आयोजित कर वृक्ष पूजन के माध्यम से जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लाक समन्वयक श्री अनिल बोबडे के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था ग्राम कल्याण विकास परिषद समिति कोपरावाड़ी खुर्द सेक्टर क्रमांक 05 द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खापा के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित किया गया।

Related Articles

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोरेश्वर मर्सकोले उपस्थित रहे। उनके साथ ब्लाक समन्वयक श्री अनिल बोबडे, ग्राम पंचायत सरपंच श्री अनिल सोमकुंवर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मोरेश्वर मर्सकोले द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में श्री मर्सकोले ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला सशक्तिकरण एवं लाड़ली बहना जैसी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से संपर्क करने पर बल दिया तथा वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सभी को योगदान देने का आह्वान किया।

ब्लाक समन्वयक श्री अनिल बोबडे ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समितियों की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि जिला पांढुर्णा में 17 अप्रैल 2026 से स्वदेशी मेला प्रारंभ हो रहा है, जिसमें क्षेत्रीय कुटीर उद्योग से जुड़े समूहों को स्टॉल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!