A2Z सभी खबर सभी जिले की

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत

दुर्घटना में मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से उसकी पहचान करने में हो रही कठिनाई

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत

 

दुर्घटना में मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से उसकी पहचान करने में हो रही कठिनाई

जहानाबाद। कोर्ट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब व्यक्ति प्लेटफॉर्म से रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान गया जी की ओर से आ रही तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना में मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उसकी पहचान करने में कठिनाई हो रही है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Show More
Back to top button