

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।14 अप्रैल मौदहा क्षेत्र के गांव बिगहना के नजदीक वृद्ध सहित दो बाइक सवार खम्भे से टकरा गए जिसमें वृद्ध की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
कस्बा के बांघा मोहल्ला निवासी जूनियर 60 पुत्र मोहम्मद सफी और मुटनी गांव निवासी मुख्तार 40 पुत्र लल्लू खां बीती रात बाइक से मौदहा से मुटनी जा रहे थे। बिगहना गांव के नजदीक उनकी बाइक एक खम्भे से टकरा गई जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें मौदहा सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जूनियर को मृत घोषित कर दिया है और मुख्तार की हालत गंभीर होने पर कानपुर रिफर किया है। जूनियर कई दशक से रायपुर में रहता था। एक शादी में शामिल होने के लिए मौदहा आया था। मृतक अपने पीछे एक पुत्र एक पुत्री सहित पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।