

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा (हमीरपुर), 13 अप्रैल:
कस्बा मौदहा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को भव्य बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली स्टेशन रोड स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू होकर देवी चौराहा, थाना चौराहा, मली कुआं चौराहा, तहसील मार्ग होते हुए बड़ा चौराहा पहुंची और फत्तेपुर मोहल्ला, कोतवाली गेट होते हुए पुनः स्टेशन रोड पर समाप्त हुई।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया जाएगा।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ पूरे रूट पर मुस्तैद रहे।

