A2Z सभी खबर सभी जिले की

15 अप्रैल को जिला स्तरीय ‘युवा संगम मेला’ का आयोजन, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर ,शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होगा

15 अप्रैल को जिला स्तरीय ‘युवा संगम मेला’ का आयोजन, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होगा

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ निर्देशानुसार 15 अप्रैल 2026 को शासकीय आई.टी. आई. पांढुर्णा में जिला स्तरीय ‘युवा संगम मेला’ (रोजगार, स्वरोजगार और अपरेंटिसशिप मेला) का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में मुख्य रूप से तीन नियोक्ताओं द्वारा भर्ती की जाएगी। सफल (सुरुचि) फूड प्रोडक्ट प्रा.लि. बोरगांव को मेंटेनेन्स मैकेनिक्स, सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर की आवश्यकता है, जिसके लिए आई.टी. आई., कंप्यूटर डिप्लोमा या स्नातक पास 18 से 25 वर्ष के युवा पात्र होंगे और उन्हें ₹11,000 से ₹15,000 तक का वेतन दिया जाएगा। दूसरी ओर, एम आर एफ टायर्स प्रा.लि. दहेज द्वारा मशीन ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 12वीं या आई.टी.आई. उत्तीर्ण 18 से 25 वर्ष के युवाओं को ₹11,000 से ₹16,000 का मानदेय मिलेगा। इसके अतिरिक्त, भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) पांढुर्णा द्वारा बीमा सखी, ऑफिस वर्क और एजेंट के पदों हेतु 10वीं, 12वीं या स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक और वेतन ₹5,000 से ₹7,000 के बीच निर्धारित है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे के बीच शासकीय आई.टी.आई. पांढुर्णा, अमरावती रोड पर उपस्थित हों।

Related Articles

साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को अपनी समग्र आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण-पत्र, अपडेटेड रिज्यूम और समस्त मूल दस्तावेजों के साथ पहुँचना अनिवार्य है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!