
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय स्तर का बैठक इंदिरा भवन नई दिल्ली में संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व पर राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की बैठक दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस संगठन को जिला स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी सोपा गया है। जिसमें कांग्रेस अनुसूचित जाति के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राधेलाल नागवंशी नई दिल्ली राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में मौजूद रहे। पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि अनुसूचित जाति विभाग के सभी जिलाध्यक्षों को जमीनी स्तर पर जाकर काम करना है, तथा दबे कुचले असहाय लोगों की मदद करना और उन्हें संगठन में जोड़े और सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रत्येक लोगों तक पहुंच बनाए रखने तथा संगठन को मजबूत बनाना है।