

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । थाना परिसर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सदर राजेश कमल ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में सीओ सदर ने निर्देश दिए कि जयंती के अवसर पर कोई नई परंपरा न शुरू की जाए और सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही संपन्न किए जाएं। साथ ही उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शोभायात्रा निकालने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।