महावीर जयंती पर पांढुर्णा में अवकाश तिथि परिवर्तित, अब 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा वर्ष 2026 के घोषित अवकाशों में दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को महावीर जयंती का सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार जिला कलेक्टर को 31 मार्च 2026 के स्थान पर 30 मार्च 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत किया गया है।
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन में तथा जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, जिला पांढुर्णा के लिए पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है। कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में ‘महावीर जयंती’ के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर अब संपूर्ण पांढुर्णा जिले में 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे।


