
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पादक शुल्क को 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए घटाकर शून्य करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का आमजन खुले रूप से स्वागत कर रहा है।

राजस्थान सेवानिवृत्ति कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा नेता वसुंधरा राजे समर्थन मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने इस निर्णय की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह जनहित में आम जन के लिए एक बड़ा निर्णय है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए।