A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा में गूंजेगा जय श्रीराम का जयघोष, 27 मार्च को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा

पांढुर्णा में गूंजेगा जय श्रीराम का जयघोष, 27 मार्च को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। धर्म और आस्था का केंद्र बने श्रीराम मंदिर, गुजरी चौक में इस वर्ष भी श्रीरामनवमी महोत्सव पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। पिछले करीब 51 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्रजी का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से आयोजित होगा।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे मंगल आरती से होगी, जिसके बाद श्रीराम नाम सरकार (स्तंभ) का विधिवत मस्तकाभिषेक किया जाएगा। सुबह 9:00 बजे आरती एवं 10:00 बजे से पंडित संतोष महाराज शर्मा के सुमधुर कंठ से संगीतमय प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
दोपहर 12:00 बजे श्रीराम प्राकट्य उत्सव पर विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
दिनभर के धार्मिक आयोजनों के बाद शाम 7:00 बजे दर्शन आरती के पश्चात भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। भगवान श्रीराम दरबार सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर करेंगे।
नगरवासियों से विशेष अपील
मंदिर समिति ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों के सामने दीप जलाएं, रंगोली बनाएं, स्वागत द्वार एवं तोरण सजाएं और आरती-पूजन के साथ भगवान का स्वागत करें। साथ ही शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस भव्य धार्मिक आयोजन में सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों सहित नगरवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!