A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त प्रधान सम्मानित

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मंगलवार को विकास भवन सभागार, कुछेछा में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दिसंबर 2026 तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० गीतम सिंह ने क्षय रोगियों से समय पर दवा लेने और उचित पोषण आहार अपनाने की अपील की, वहीं जिला क्षय रोग अधिकारी डा० बी०पी० सिंह ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और इलाज पूरा कराने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री अनिल यादव ने किया। इस अवसर पर जनपद के उच्चाधिकारियों, अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, एनटीईपी टीम तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी रही। अंत में डा० बी०पी० सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!