A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मुकम्मल कुरान पर इमाम का हुआ जोरदार स्वागत 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। पवित्र माह रमज़ान का अंतिम दौर चल रहा है। इसके आखिरी अशरे में मस्जिदों में तरावीह (क़ुरान मुक्कमल) होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिसमे तरावीह में कुरान पढ़ने वाले हाफिज का फ़ूल मालाओं से लादकर स्वागत किया जाता है। इसी सिलसिले में कस्बा सहित क्षेत्र की कई मस्जिदों में क़ुरान मुक्कमल हुआ।

शनिवार को क़स्बे के हैदरगंज स्थित जामा मस्जिद रहमानियां में शहर काजी मौलाना हाफ़िज़ करामत उल्ला साहब के द्वारा 25वीं शब-ए-कद्र के मौके पर तरावीह में क़ुरान मुक्कमल किया। जिसके बाद हाफिज साहब का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया और मस्जिद के जिम्मेदार मास्टर परवेज साहब व नौशाद संजरी के द्वारा हाफिज करामत उल्ला साहब को नकद राशि सहित अन्य पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पेश इमाम कारी सनाउल्लाह, मोअज्जिन महमूद अहमद, बौरा भईया दरोगा जी, बाबू चौधरी, मोहम्मद फरीद उर्फ बबलू भाई, गुलाम भाई, डॉ आसिफ परवेज, फैज नसीम, उमैर माहतौ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!