A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिट इंडिया वूमेन्स वीक 2026 के तहत दूरस्थ ग्राम कोडिया में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली आयोजित

फिट इंडिया वूमेन्स वीक 2026 के तहत दूरस्थ ग्राम कोडिया में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली आयोजित

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिट इंडिया वूमेन्स वीक 2026 के तहत दूरस्थ ग्राम कोडिया में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ और जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मोनिका बिसेन के मार्गदर्शन में किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर आयोजित जागरूकता सत्र में महिलाओं को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास, व्यायाम और खेल गतिविधियाँ न केवल शरीर को स्वस्थ रखती हैं बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करती हैं और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किशोरियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सरल व्यायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि यदि महिलाएँ अपने दैनिक जीवन में थोड़े समय के लिए भी व्यायाम और योग को शामिल करती हैं तो वे अनेक बीमारियों से बच सकती हैं और स्वस्थ जीवन जी सकती हैं।

Related Articles


इस दौरान गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें महिलाओं, किशोरियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से “स्वस्थ महिला – सशक्त समाज”, “फिट रहे नारी – खुशहाल हो परिवार” जैसे नारों के साथ लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिससे उनमें शारीरिक सक्रियता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास हो सके। विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित भी किया गया।
आयोजकों ने कहा कि फिट इंडिया वूमेन्स वीक का उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें यह संदेश देना है कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ, किशोरियाँ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!