A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेटी ने बढ़ाया मान: काराघाट कामठी की वैशाली परतेती BSF में चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर

बेटी ने बढ़ाया मान: काराघाट कामठी की वैशाली परतेती BSF में चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव काराघाट कामठी की बेटी वैशाली परतेती ने अपनी मेहनत और लगन से सीमा सुरक्षा बल (BSF) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साधारण आदिवासी परिवार से आने वाली वैशाली की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
वैशाली परतेती ने छिंदवाड़ा में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की और कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर मेहनत करते हुए यह सफलता हासिल की। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और मेहनत हो, तो अभाव भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते। अब वैशाली देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए राष्ट्र सेवा का गौरवपूर्ण दायित्व निभाएंगी।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान  समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री नीलेश उईके ने वैशाली परतेती को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वैशाली की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।


कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष ईश्वर वाडिवा, जनपद सदस्य प्रदीप उईके, सरपंच मोहन सल्लाम, उपसरपंच भगवानशा उईके, मुकेश परतेती सहित क्षेत्र के वरिष्ठजन, युवा साथी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वैशाली परतेती की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे आदिवासी समाज और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उनकी यह सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र की हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!