

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना ही नहीं दबंगो ने महिलाओ के साथ मारपीट और अश्लीलता करते हुए तीन माह के दुधमुहें बच्चे को जमीन पर पटक दिया जिससे बीस घंटे चले इलाज के बाद दुधमुहें बच्चे की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना निवासी प्रमोद कुशवाहा पुत्र रामेश्वर ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,गुरुवार शाम करीब साढे छः बजे पुरानी रंजिश मानते हुए गांव के श्याम बाबू, रोहित उर्फ़ तुर्रा, राहुल, सुरेश रामप्रकाश आदि ने पुरानी जमीनी रंजिश मानते हुए उसके घर पर हमला कर दिया और उसके साथ महिलाओ को भी बेरहमी से पीटा इतना ही नहीं आरोपियों ने तीन महीने के दुधमुहें बच्चे को भी जमीन पर पटक दिया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से बच्चे की हालत नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया और सदर अस्पताल से हायर सेंटर कानपुर के लिए रेफर किया गया था जहां पर एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई । वहीं कोतवाली पुलिस ने मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी लेकिन अब हत्या की धारा भी जोडने की बात कही जा रही है जबकि मासूम के शव का सुबह पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम कराए जाने की बातें भी सामने आ रही हैं।