

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवक-युवतियां अपनी जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां होली के रंग में सराबोर एक युवक और युवती रेलवे ट्रैक पर फिल्मी गाने पर डांस करते हुए रील बनाते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों बिना किसी डर के रेलवे ट्रैक के बीच खड़े होकर नाचते हुए वीडियो बना रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं।
रेलवे ट्रैक पर रील बनाने को लेकर रेलवे प्रशासन पहले से ही सख्त मनाही कर चुका है, इसके बावजूद युवा ट्रैक पर वीडियो बनाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है। मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।