A2Z सभी खबर सभी जिले की

जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में लंबित प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश

जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में लंबित प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश

Related Articles

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, पांढुर्णा में जघन्य, सनसनीखेज एवं चिन्हित अपराधों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित गंभीर प्रकरणों की गहन समीक्षा कर उनकी त्वरित एवं प्रभावी प्रगति सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीओपी श्री ब्रजेश भार्गव, थाना प्रभारी पांढुर्णा निरीक्षक श्री अजय मरकाम, थाना प्रभारी सौंसर निरीक्षक श्री रूपलाल उईके, उप निरीक्षक श्री आशीष भीमटे, उप निरीक्षक श्री विक्रम बघेल, एडीपीओ श्री उमेश कुशवाह,श्री शिवेन्द्र सिंह तोमर, श्री अखिल कुशराम, एजीपी पांढुर्णा श्री प्रकाश बावने एवं एजीपी सौंसर श्री संदीप मेश्राम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!