A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :रजिस्ट्रार कार्यालय हमीरपुर में खुलेआम अवैध वसूली का आरोप

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद के रजिस्ट्रार कार्यालय में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैनामा कराने के एवज में सहायक लिपिक कालीशंकर द्वारा दो हजार रुपये की वसूली की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरा खेल रजिस्ट्रार प्रभारी अनूप वर्मा की मौजूदगी में चल रहा था।

Related Articles

सूत्रों के अनुसार, बैनामा कराने पहुंचे लोगों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त नकद रकम मांगी जा रही थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने कथित वसूली का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रुपए लेते हुए दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है।

इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आम जनता का कहना है कि सरकारी शुल्क के अलावा अतिरिक्त धनराशि की मांग करना सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है।

हालांकि, मामले में अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है, तो संबंधित कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।वायरल वीडियो की पुष्टि समाचार पत्र नहीं करता।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!