A2Z सभी खबर सभी जिले की

500 नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई

500 नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई

महराजगंज जिले में नशीली दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष बरगदवा के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की हैं।दिनांक 17 फरवरी 2026 की रात करीब 10:38 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बहद ग्राम स्थित एसएसबी कैम्प बरगदवा के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 241 कैप्सूल PROXYCO SPAS तथा 259 कैप्सूल ANTI SPASMODIC सहित कुल 500 नशीली कैप्सूल बरामद हुईं।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मंजेकर गोंड़ (20 वर्ष) पुत्र स्व. लल्लन गोंड निवासी बरगदवा थाना बरगदवा जनपद महराजगंज तथा शमसेआलम मंसूरी (19 वर्ष) पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी चमनटोला वार्ड नं. 5 थाना महेशपुर जिला नवलपरासी,नेपाल के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रेडमी 9आई मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल HF डीलक्स (नंबर UP56AF4449), 120 रुपये भारतीय तथा 100 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर MBLHAW021K9F04241 तथा इंजन नंबर HA11ENK9F10659 बताया गया है।इस संबंध में थाना बरगदवा पर मु0अ0सं0 011/2026, धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी—
थाना बरगदवा से उ0नि0 रवीन्द्र नारायण मिश्र, उ0नि0 शिवम राय, उ0नि0 अजीत कुमार भारती व हे0का0 रत्नेश राव तथा एसएसबी से एसआई जीडी युवराज सिंह, एचसी जीडी मनोज कुमार,सीटी जीडी चिन्ता हरन व सीटी जीडी प्रदीप कुमार शामिल रहे।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध नशीली दवाओं के निर्माण व तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर

Related Articles

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!