
डिंडौरी : 12 फरवरी, 2026
जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम हेतु आबकारी विभाग वृत्त डिंडोरी द्वारा 9 फरवरी 2026 को शिकायतों के आधार पर दबिश देकर कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 44 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 20 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 10,800 रुपए है। प्रकरणों में फग्गन सिंह (ग्राम खिरसारी), रजनी बाई एवं पप्पी बाई (वार्ड नं. 12 डिंडोरी), सुशीला बाई एवं चौधर दास (ग्राम निगवानी) के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) ‘क’ ‘च’ के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। यह कार्यवाही कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडे के मार्गदर्शन में आबकारी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।