A2Z सभी खबर सभी जिले की

सहायक आयुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

 डिंडौरी    माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा मंगलवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुई। सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेंद्र कुमार जाटव ने परीक्षा केंद्र क्रमांक 751044 उमावि रयपुरा, 751026 कन्या उमावि किसलपुरी, 751024 उमावि सक्का, 751001 उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी एवं कन्या कस्तूरबा विद्यालय डिंडौरी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर बैठक व्यवस्था संतोषजनक एवं परीक्षा संचालन शांतिपूर्ण पाया गया। सहायक आयुक्त ने केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए कि मंडल के निर्देशानुसार प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखें, उत्तर पुस्तिकाओं के सीलबंद बंडलों को समय पर जमा करें तथा प्रश्नपत्र निकासी की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित करें। साथ ही केंद्रों में शुद्ध पेयजल, समुचित प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने एवं अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रखने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तनावमुक्त एवं भयमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!