A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: तेज रफ़्तार कहर, तेज रफ़्तार ट्रक दुकान में घुसा, दुकानदार की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर ज़िले के मुस्करा थाना क्षेत्र में राठ रोड स्थित बिहूनी गाँव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ पर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित तेज रफ़्तार ट्रक सड़क किनारे बनी एक दुकान को तोड़ता हुआ पास के मकान तक जा पहुँचा। हादसे के समय दुकानदार दुकान के अंदर सो रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

मृतक की पहचान 56 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है, जो अपनी दुकान में ही सो रहा था। हादसे में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दुकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी टूट गई। ट्रक की टक्कर से पास का मकान भी दरक गया है।

पड़ोसी विश्वनाथ ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया और उनके घर तक जा टकराया, जिससे भारी नुकसान हुआ और दुकानदार की जान चली गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मलबे से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि हादसे के बाद फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!