
- संत शिरोमणि रविदास जी महाराज जयंती पर लेखा-जोखा बैठक आयोजित
उज्जैन। सूर्य प्रकाश कसुमरिया, संवाददाता।
जगतगुरु संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में 1 फरवरी 2026 को चरण पादुका स्थल, वृंदावनपुरा (उज्जैन) पर संत रविदास जी के अनुयायियों के 12 फिरकों के अध्यक्षों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अहिरवार रविदास समाज संघ के संभाग अध्यक्ष मनोहर सुरेश कसुमरिया एवं संभाग महामंत्री विष्णु प्रसाद कसुमरिया ने सभी 12 फिरकों के अध्यक्षों तथा उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संत शिरोमणि रविदास जी के चरण पादुका स्थल, वृंदावनपुरा पर पधारे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पंकज कसुमरिया, रामलाल कसुमरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। बैठक में जयंती समारोह के सफल आयोजन तथा समाज की एकता एवं सहयोग पर विशेष चर्चा की गई।