A2Z सभी खबर सभी जिले की

सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की वैश्विक आवाज बनीं सावित्री ठाकुर संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व कर छह दिवसीय सफल न्यूयॉर्क प्रवास के बाद भारत लौटीं केंद्रीय मंत्री

सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की वैश्विक आवाज बनीं सावित्री ठाकुर

 

 

संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व कर छह दिवसीय सफल न्यूयॉर्क प्रवास के बाद भारत लौटीं केंद्रीय मंत्री

Related Articles

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

धार/केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं धार–महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (CSocD) के 64वें सत्र में भारत का सशक्त एवं प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने विश्व मंच पर सामाजिक न्याय, समावेशन और सतत विकास से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण दृढ़ता और स्पष्टता के साथ प्रस्तुत किया।

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत “विकसित भारत” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, जहाँ विकास केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा, समान अवसर और मानवीय गरिमा के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सकारात्मक परिवर्तन पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने महिलाओं, बच्चों, वंचित वर्गों एवं कमजोर तबकों के सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT), पोषण 2.0, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और स्वयं सहायता समूहों की सफलता को वैश्विक समुदाय के समक्ष रखा।

प्रवास के दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि श्री पर्वथनेनी हरिश जी से भेंट कर भारत की वैश्विक प्राथमिकताओं, महिला-नेतृत्व आधारित विकास और सामाजिक न्याय को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। द्विपक्षीय संवाद के अंतर्गत ग्वाटेमाला की सामाजिक विकास उपमंत्री महामहिम क्लॉडिया टेरेसा वालेंज़ुएला लोपेज़ के साथ बैठक में दोनों देशों के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ करने पर सहमति बनी। शक्तिसैट (ShakthiSAT) ग्लोबल STEM पहल, लैंगिक समानता और संयुक्त राष्ट्र सहयोग के मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय से संवाद कर ‘पंखुड़ी पोर्टल’ की जानकारी साझा की तथा आंगनवाड़ी केंद्रों और बाल देखभाल गृहों के लिए स्वैच्छिक सहयोग का आह्वान किया। विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम में उन्होंने हिंदी को भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता की सशक्त अभिव्यक्ति बताया। 61वीं ब्रॉडवे स्ट्रीट पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम समर्पित सड़क का अवलोकन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि “महू से अमेरिका तक समानता और सामाजिक न्याय की यह विचार-यात्रा भारत के मूल्यों की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक है।”

भारत लौटने पर आज देवी अहिल्याबाई होलकर हवाईअड्डे इंदौर पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । उन्होंने कहा, “आपका विश्वास और स्नेह ही मेरी शक्ति और प्रेरणा है। यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि संगठन और जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!