A2Z सभी खबर सभी जिले की

एतश महाविद्यालय पांढुरना में वार्षिक उत्सव का प्रथम दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

*एतश महाविद्यालय पांढुर्णा में वार्षिक उत्सव का प्रथम दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न*
*मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश


पांढुर्णा – एतश महाविद्यालय पांढुर्णा में वार्षिक उत्सव के प्रथम दिवस का आयोजन उत्साह, गरिमा एवं अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, विशिष्ट अतिथि विधायक श्री निलेश ऊईके एवं एडवोकेट श्रीमती वैशाली महाले की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। आयोजन में अनुशासन एवं व्यवस्थाओं की सराहना भी की गई।


इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों का मनोबल बढ़ा और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन गरिमामयी वातावरण में हुआ तथा सभी उपस्थितजनों ने आयोजन की सफलता के लिए महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रदान की।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!