

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
कुरारा हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम और लम्बित मुकदमों की विवेचना के सिलसिले में थाना पुलिस के उपनिरीक्षक शिवबहादुर अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सय्यद बाबा मजार के निकट एक व्यक्ति है जिसके पास संदिग्ध वस्तु है। मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को घेर कर पकड़ लिया तो उसके पास से दो किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ आरोपी से पूछताछ पर उसने अपना नाम पवन कुमार पुत्र रामनारायण निवासी झलोखर बताया, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
