

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। शनिवार दोपहर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम मण्डल ने कस्बे की कोतवाली का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, दस्तावेज और रखरखाव सहित शस्त्र जांच किए,साथ ही पुलिस कर्मियों ने सलामी दी,इस दौरान पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।

शनिवार दोपहर चित्रकूट धाम मण्डल बांदा पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने मौदहा कोतवाली का औचक निरीक्षक किया जिसमें सबसे पहले पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी।इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति तथा महिलाओ से जुडे मामलों को प्रमुखता से निपटाने की बात कही। इतना ही नहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने महिला हेल्प डेस्क और जनसुनवाई के दौरान आने वाले फरियादियों और आगंतुकों के बैठने की जगह और व्यवस्था भी देखी। जबकि पुलिस उपमहानिरीक्षक ने रिकॉर्ड रूम, शस्त्र रूम और अभिलेखों तथा शस्त्रों के रखरखाव को भी देखा एवं कम्प्यूटर कक्ष और विवेचना कक्ष का भी गहनता से निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने कहा कि, कोतवाली आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाए और मिशन शक्ति या महिलाओ से जुडे मामले गंभीरता से देखे और सुने जाएं।