A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेक्राइमदेशनई दिल्लीबिहारसीवान

कोचिंग पढने गए छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पुलिस ने घटना में सलिंप्त चार लोगों में से दो की पहचान किया

सीवान : जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के मोहन बाजार स्थित चाय दुकान के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े कोचिंग में पढ़ाई करने गए छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। तभी बीच रास्ते में ही उसे अज्ञात अपराधी ने गोली मार दिया। छात्र सीवान में दुरौधा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत का रहने वाला है। छात्र की पहचान भरोसा कुंवर टोला के निवासी सुधीर सिंह के बेटे भानु कुमार सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार भानु कुमार सिंह इंटर का छात्र है। वह महाराजगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में गुरुवार को पढ़ने के लिए आया था। कोचिंग की छुट्टी होने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान महाराजगंज शहर के मोहन बाजार स्थित चाय दुकान के पास बाइक सवार अपराधियों ने उसके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें भानु कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुकानदारों ने दुकान बंद कर विरोध किया

हालांकि, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भानु को महाराजगंज के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पूरे महाराजगंज शहर के दुकानदारों ने दुकान बंद कर विरोध किया है। वहीं, महाराजगंज के व्यवसाइयों का कहना है कि आए दिन अपराधियों द्वारा अपराधी घटना को अंजाम दिया जाता है। लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर लगाम लगाने में बिल्कुल असमर्थ है।

हत्या के कारण का पुलिस पता लगा रही

Related Articles

मौत की सूचना पाकर परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। इधर, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस पीड़ित परिजन का फर्ज बयान ले ली है। वही हत्या के बाद पुलिस हरकत में आई तथा घटना में शामिल 4 लोगों में 2 लोगों की पहचान पुलिस द्वारा किया जा चुका है, जिसमें करण कुमार और सत्यम कुमार जो महराजगंज थाना क्षेत्र के ही तकीपुर के बताये जाते हैं। फिलहाल पुलिस आगे के आधार पर जांच में जुटी हुई है। हत्या किस कारण से की गई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है। इधर, घटना के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई है।।

Show More
Check Also
Close
Back to top button