A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सडक हादसे में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। गत 18 जनवरी को हाईवे पर ऑटो पलटने से घायल हुई बालिका की बृहस्पतिवार को देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गत 18 जनवरी को एक ऑटो मुख्यालय से सवारियां लेकर मौदहा जा रहा था। ऑटो में इंगोहटा निवासी दिलीप सोनकर अपनी पत्नी अंकिता सोनकर, पुत्री दिव्यांशी (3) के साथ बैठे हुए थे। हाईवे पर प्रेम नगर के पूर्व लीणा नाला पुल के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में दिलीप सोनकर की पुत्री दिव्यांशी गंभीर रूप से घायल हुई थी। इसको इलाज के लिए हैलेट में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को शव के गांव में आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे माता-पिता और इकलौते भाई को रोता बिलखता छोड़ गई है।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!