
आजमगढ़ जनपद में समस्त विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं पर तिरंगा झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया l
इसी क्रम में मां रामवती इंटर कॉलेज बिसौली भोर्रा मकबूलपुर आजमगढ़ के प्रांगण में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों ने बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया तथा दूर दराज से आए हुए समाजसेवियों ने गणतंत्र दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये l