
*उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आज बलिया जिले के गंगा बहुउदेशशीय सभागार में लगा प्रदर्शनी मेला*

*DM,CDO,पूर्व मंत्री,प्रभारी मंत्री,जनपद के सभीअधिकारी सहित हजारों लोगों ने शिरकत किया*
*ज्ञान का पिटारा का किट प्रदर्शनी मेला में रहा आकर्षण का मुख्य केन्द्र*

*बलिया ब्यूरो*- बीरों की धरती जवानों का देश – बागी बलिया उत्तर प्रदेशl जी हाँ इसी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बलिया जिले के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में एक प्रदर्शनी मेला आयोजित किया गया, जिसमें डीएम श्री मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, पूर्व मंत्री नारद राय, प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह दयालु, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और जनपद के सभी अधिकारी सहित हजारों लोगों ने भाग लिया। इस मेले में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत,हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस मेले में जिले के एडेंट वेलफेयर सोशल आर्गेनाइजेशन के DC सोनुदेव यादव के नेतृत्व में ज्ञान का पिटारा किट का प्रदर्शनी लगाया गया और अपने संस्था के शुलभ कार्यक्रम एवं उदेश्यों को साझा किया गयाl श्री यादव ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षो से पुरे भारतवर्ष में बच्चियों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य कर रही हैं जो किसी कारण वस विद्यालय से चूक गयी हैंl वर्तमान समय में भी जिले में संस्था का कार्य मैत्री परियोजना पर चल रहा हैंl जिसमे जिले के रेवती,बांसडीह, मनियर,मुरलीछपरा,नवानगर,बेलहरी,दुबहड़,बैरिया तथा रसड़ा ब्लॉक शामिल हैंl ज्ञान के पिटारा का कीट का प्रदर्शनी मेले में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा l लोग उत्सुक होकर किट की जानकारी ले रहे थे l


